फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने दो अवैध हथियार तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के शामली और हरियाणा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


50 पिस्टल और 2 कारबाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
आरोपियों से भारी मात्रा में कारतूस व मैगजीन भी बरामद

दिल्ली, यूपी व हरियाणा के बदमाशों को सप्लाई करते थे हथियार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 पिस्टल, 50 कारतूस, 19 मैगजीन और दो कारबाइन बरामद की हैं। आरोपी दिल्ली, यूपी व हरियाणा के बदमाशों को अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया। वह कई वर्षों से हथियारों की तस्करी कर रहे थे।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह यादव की टीम को छह अगस्त को सूचना मिली थी कि मो. अजिमुद्दीन शेख उर्फ अजिम हथियारों की खेप हाजी कयूम को देने दिल्ली आएगा। पुलिस टीम ने धीरपुर में घेराबंदी कर मालदा, पश्चिम बंगाल निवासी मो. अजिमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 38 पिस्टल, 50 कारतूस और दो कारबाइन बरामद की गईं। आरोपी ने इनको ट्रॉली बैग में कपड़ों व अखबार में छिपाकर रखा हुआ था। ये अवैध हथियार मालदा, पश्चिम बंगाल से लेकर आता था। इंस्पेक्टर टीसी बिष्ट व पवन की टीम ने दूसरे अवैध हथियार तस्कर शामली (यूपी) निवासी सोय्यम उर्फ आस मोहम्मद को जीटी करनाल रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 12 पिस्टल और 19 मैगजीन बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजिमुद्दीन ने बताया कि वह मालदा निवासी अखिल के लिए काम करता था। अखिल के कहने पर दिल्ली, यूपी व हरियाणा मेें हथियार सप्लाई करता था। ये ट्रेन से अवैध हथियार लाता था और पुलिस चेकिंग से बचने के लिए ट्रेन से दिल्ली के बाहरी स्टेशनों पर ही उतर जाता था। सोय्यम ने बताया कि वह सरवर के कहने पर हथियारों की सप्लाई करता था। मूलरूप से बिहार निवासी मो. अजिमुद्दीन पांच वर्ष पहले अखिल के संपर्क में आया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें