फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त ने की गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने की गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली में 15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लेने के लिए बुधवार व बृहस्पतिवार की रात दिल्ली में गश्त की। दिल्ली पुलिस की भाषा में इसे जनरल गश्त कहते हैं। पुलिस आयुक्त ने रात करीब नौ से लेकर दो बजे तक जनरल गश्त की। इस दौरान वह दिल्ली के कई इलाकों में घूमे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों की तारीफ भी की। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक रात करीब नौ बजे जनरल गश्त करने निकले थे। पुलिस आयुक्त की जनरल गश्त को देखते हुए हर थाने से 50 पुलिसकर्मी सड़कों पर चेकिंग करने उतरे थे। हर थाना इलाके में करीब पांच चेकिंग पिकेट लगाई गई थीं। पुलिस आयुक्त सबसे पहले चेकिंग करने दक्षिण दिल्ली गए। इसके बाद वह नई दिल्ली इलाके में पहुंचे। वहां अरविंदो मार्ग पर पिकेट पर रुके और चेकिंग व्यवस्था का जायला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें