फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट युवक स्पोर्ट्स बाइक पर कर रहे थे झपटमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई ग्रेजुएट तक काम रहे थे झपटमारी
विज्ञापन


- पुलिस ने दोनों आरोपी समेत लूटे गए माल के खरीदार को दबोचा, मोबाइल और लैपटॉप बरामद
- आरोपी ने ओला कैब ड्राइवर से लूट लिया था मोबाइल, पीड़ित ने बाइक का नंबर पुलिस को दिया था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो स्पोर्ट्स बाइक एफजेड पर झपटमारी करते थे। दोनों आरोपी ग्रेजुएट हैं। इनकी पहचान राहुल (25), मोहित उर्फ गोलू (22) और खालिद (23) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो राहुल व मोहित ग्रेजुएट हैं। दोनों सोमवार को ओला कैब चालक से मोबाइल झपट कर खालिद को बेच दिया था। पुलिस ने खालिद को पकड़कर उसके पास से चोरी का मोबाइल व लैपटॉप बरामद किया है। पूर्वी जिला पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने सोमवार रात को सुगलेश नामक ओला चालक से उसका मोबाइल मयूर विहार इलाके में लूट लिया था। सुगलेश स्टार सिटी मॉल के पास खड़ा था। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश राहुल व मोहित ने उसका महंगा मोबाइल लूटकर भा गए। पीड़ित ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल उन्होंने खालिद नामक शख्स को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने त्रिलोकुपुरी निवासी खालिद को भी दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप बरामद किया जो सनलाइट कालोनी से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें