फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बोरी चूरा पोस्त सप्लाई करते दो साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बोरी चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

जगरांव (लुधियाना)। जगरांव सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अन्य राज्यों से चूरा पोस्त लाकर कार से सप्लाई करने को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों दो बोरी चूरा बरामद हुआ है। एसपी (जांच) रुपिंदर कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ के मुख्य इंस्पेक्टर लखबीर सिंह की निगरानी में एएसआई चमकौर सिंह, एएसआई गुरसेवक सिंह व एएसआई जरनैल सिंह समेत पुुलिस पार्टी ने मिली सूचना के आधार पर सुधार नाकार लगा कर वाहनों की चेकिंग शुरु की। इस दौरान बरनाला साइड से आ रही एक आई-20 कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार से दो बोरी चूरा पोस्ट बरामद हुआ। कार में सवार आरोपियों ने अपना नाम सतपाल सिंह उर्फ सत्तू निवासी कोटली व सुरिंदर सिंह निवासी खुरशैदपुरा बताया। एसपी ने बताया कि दोनो आरोपियों ने बताया कि वह बाहरी राज्यों से चूरा पोस्त लेकर आते हैं और सुधार, दाखा व सिधवां बेट के इलाके में सप्लाई करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें