फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी से बाहर रोकते थे छात्रा का रास्ता, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

सोसाइटी से बाहर रोकते थे छात्रा का रास्ता, दो गिरफ्तार
- ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाली छात्रा ने की थी छेड़छाड़ की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी निवासी एमबीए की छात्रा का अक्सर रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने और पीछा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि दोनों उसके मोबाइल पर मैसेज भेजकर मिलने का दबाव बनाते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले अजीत व जतिन को गिरफ्तार कर लिया है।
बिसरख कोतवाली में दी गई शिकायत में एमबीए अध्ययनरत छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ स्नातक में साथ पढ़ चुका एक युवक पिछले कई दिनों से अपने दोस्त के साथ मिलकर उसको परेशान कर रहा है। छात्रा ने बताया कि पीछा करने वाला युवक उससे जबरन दोस्ती का दबाव बना रहा है। आरोपी मोबाइल पर मैसेज भेजकर मिलने के लिए कहता है। वहीं, सोसाइटी के बाहर जाने पर अक्सर उसका पीछा करता है और छेड़छाड़ करता है। उसने शिकायत दी है कि कई बार दोनों उसका रास्ता रोक लेते हैं। मनचलों की हरकतों से परेशान छात्रा मंगलवार शाम कोतवाली पहुंच गई और दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन


सोसाइटी में जाकर परिजन को शिकायत वापस लेने की दी धमकी
बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव भी बनाया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी। वहीं, सोसाइटी में पीड़िता रहती है वहां जाकर पीड़िता के परिजन को भी धमकी दी गई, लेकिन पीड़िता अपने बयान पर डटी रही।
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही पीड़ित के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। - अखिलेश त्रिपाठी, बिसरख कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें