फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


चाकू दिखाकर महिला से पर्स लूटा
गहने नहीं मिलने पर कहा, पहन कर क्यों नहीं चलती
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित महागुन सोसायटी के पास एक बदमाश ने महिला को चाकू दिखाकर पर्स लूटा। वहीं, महिला के पास जेवर नहीं मिलने पर बदमाश ने कहा कि गहने पहन कर क्यों नहीं चलती। वारदात के बाद वह फरार हो गया। महिला सहमी हुई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-78 स्थित सनसाइन हेलियस सोसायटी में अंजली परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार रात करीब साढे़ 8 बजे वह सामान लेने गई थीं। सोसायटी से करीब 500 मीटर दूरी पर पीछे से एक बदमाश आया। महिला का हाथ पकड़कर गर्दन पर चाकू सटा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश ने पर्स लूट लिया। साथ ही जेवरात उतारने को कहा। मगर पीड़िता ने कहा कि उसने कोई जेवर नहीं पहने है। बदमाश ने स्वयं महिला का हाथ पकड़कर उंगलियां चेक की। पर्स में 1300 रुपये और मोबाइल था। इसके बाद बदमाश कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पीड़िता ने पति को सूचना दी। सीओ थर्ड श्वैताभ पांडेय ने कहा कि बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें