महिला से दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेजा
- आरोपी डरा धमकाकर कई बार कर चुका है रेप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला से पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। आरोपी इससे पहले भी पीड़िता से दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि पीड़िता चार बच्चों की मां है। रविवार रात महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाला दीपक उससे कई बार डरा धमकाकर दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी ने 29 जुलाई को बाजार में महिला से मारपीट की। रविवार रात आरोपी महिला के पति की अनुपस्थिति में उसके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।