फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के लिपिक समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: ग्रेनो प्राधिकरण के लिपिक समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

रिश्वत न देने के आरोप पर अधिवक्ता से मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राधिकरण के लिपिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता विकास सक्सेना ने कोतवाली सूरजपुर पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि 2 जुलाई को वे एक प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए लीज प्लान का आवेदन लेने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय गए थे। आरोप है कि वहां लिपिक विजय चौधरी ने उनसे 100 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। विरोध करने पर विजयपाल चौधरी, अरविंद बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऋषिपाल ने धमकी दी और मारपीट कर अधिवक्ता के कपड़े फाड़ दिए। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें