फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलमपुर में आईसीआईसीआई बैंक एटीएम से 25 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीलमपुर में आईसीआईसीआई बैंक
विज्ञापन

के एटीएम से 25 लाख की चोरी
- दो मिनट में पासवर्ड डालकर आराम से निकाले रुपये, सीसीटीवी कैमरे वारदात कैद
- चोरी होते ही मुख्य कार्यालय को मिली सूचना, पुलिस को दी गई सूचना, मामला दर्ज
- वारदात में बैंक या एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी का कोई कर्मचारी शामिल होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में अब एटीएम भी चोरों से सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शनिवार देर रात सीलमपुर इलाके में बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 25 लाख रुपये उड़ा लिए। महज दो मिनट के भीतर आरोपी ने एटीएम में पासवर्ड डालकर वारदात को अंजाम दिया। रुपयों की ट्रे लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी बैंककर्मी या एटीएम में कैश डालने वाली निजी कंपनी का कोई कर्मचारी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर, चौहान बांगर स्थित गली में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ है। यहां गार्ड भी तैनात नहीं है। शनिवार रात करीब दो बजे एक शख्स एटीएम में दाखिल हुआ। आरोपी ने दो मिनट के भीतर एटीएम को अनलॉक कर उसकी कैश ट्रे को खोल लिया। आरोपी कैश निकालने के बजाए पूरी ट्रे ही उड़ा ले गया। इधर, एटीएम में चोरी की खबर फौरन बैंक के नियंत्रण कक्ष को मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि एटीएम में 25 लाख से अधिक की रकम मौजूद थी। बैंक अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारियों व बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें