फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का गला दबाकर बदमाश ने लूटे मोबाइल और सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से लूट का वीडियो वायरल
विज्ञापन

नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में बदमाशों ने हेमलता (40) का गला दबाकर सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। रविवार को सोशल मीडिया में वारदात का वीडियो वायरल हो गया। 29 जुलाई की इस वारदात की रिपोर्ट पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शाहदरा के हरदेवपुरी इलाके में रहने वाली हेमलता के पति महेश कुमार कड़कड़ड़ूमा अदालत में अधिवक्ता हैं। 29 जुलाई को हेमलता मंडोली रोड स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच रिपोर्ट लाने गई थीं। सेंटर बंद होने की वजह से वह पैदल ही घर जा रही थीं। रात करीब आठ बजे वह घर के पास पहुंचीं तो एक बदमाश पीछा करते हुए आया और पीछे से उनकी गर्दन को दबा दिया। हेमलता के विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें नीचे गिरा दिया और गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटकर कुछ दूर खड़े साथी की बाइक पर सवार होकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें