फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीबी एंक्लेव में बच्चा चोर महिला आने की सूचना के बाद हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटीबी एंक्लेव में बच्चा चोर महिला
विज्ञापन

आने की सूचना पर मची खलबली
- भीड़ जुटने से पहले पहुंची पुलिस, थाने लाकर महिला से पूछताछ, नहीं निकली बच्चा चोर
- महिला अपने दोस्त का पता ढूंढने आई थी, पुलिस ने कहा- थोड़ी देर होती तो बेकाबू हो सकती थी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर में हो रही लिंचिग की घटनाओं ने राज्य प्रशासन और पुलिस के होश उड़ाए हुए हैं। बुधवार को ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली में होते-होते बचा। एक महिला की संदिग्ध गतिविधियां देखकर किसी ने उसके बच्चा चोर होने का हल्ला कर दिया। बस फिर क्या था मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने पीसीआर कॉल भी कर दी। मौके पर जमा भीड़ कुछ हंगामा करती उससे पहले पुलिस वहां पहुंच गई। महिला को थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह अपने दोस्त का पता तलाश कर रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को क्लीन चिट दे दी। महिला भी ठीकठाक घर से निकली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय पर पहुंचने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना जीटीबी एंक्लेव स्थित जगतपुरी इलाके की है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में बच्चा चोर महिला घूम रही है। तुरंत मौके पर पीसीआर के अलावा स्थानीय पुलिस पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा थी। वहां पर पहुंचते ही पुलिस ने महिला को पीसीआर में बैठाया और सुरक्षित थाने पहुंचाया। पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की। महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ आरकेपुरम में रहती है। बुधवार सुबह वह अपने दोस्त के घर आई थी, लेकिन वह उसका पता भूल गई। इस बीच उसने एक बिल्डिंग में घुसकर पांच साल के बच्चे से पूछताछ की, लेकिन जानकारी नहीं मिली तो वह बाहर आकर बैठ गई। किसी राहगीर ने महिला की हरकत को देखकर उसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें