फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो एएसआई का सिर फोड़ा, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब पीने से रोका तो एएसआई का सिर फोड़ा, फरार
- वारदात के बाद पीड़ित को कराया गया जीटीबी अस्पताल में भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बदमाशों की हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब बदमाशों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह पुलिस कर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे। सोमवार शाम पेट्रोलिंग कर रहे दिल्ली पुलिस के एएएसआई ने चार-पांच लड़कों को सरेआम शराब पीने से रोका तो आरोपियों ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं आरोपियों ने पत्थर मारकर उसका सिर भी फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ज्योति नगर थाने में तैनात पीड़ित एएसआई सुलेख चंद की ड्यूटी सोमवार को बाइक पेट्रोलिंग की थी। शाम करीब 7.30 बजे वह अंबेडकर कॉलेज के पास पहुंचा। वहां चार-पांच युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान सुलेख ने आरोपियों से शराब पीने से मनाकर चले जाने के लिए कहा। आरोपी सुलेख से बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सुलेख पर हमला कर दिया। पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें