सीएम की फोटो से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
दादरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो किसी युवती के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक योगराज सिंह ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हनीफ निवासी दनकौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि हनीफ के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
---------------
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस नाबालिग की तलाश में लगी है। तहरीर में 29 जुलाई को पड़ोसी युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा गया है। लड़की जब घर व आसपास नहीं मिली तो घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। ब्यूरो