फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक छात्रा के साथ अभद्रता विरोध करने पर हाथ तोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्रता का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा का हाथ तोड़ा
विज्ञापन

- युवक ने छात्रा को खाली प्लॉट की ओर खींचने का किया प्रयास, कोतवाली में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी।
नगर की एक कॉलोनी में अभद्रता का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा के हाथ की हड्डी तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाली महिला का आरोप है शुक्रवार शाम पति किसी काम से मुरादाबाद गए थे। घर पर पत्नी बेटी के साथ अकेली थी। शाम के समय जब लड़की नजदीक की दुकान से सामान लेने गई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला पॉलिटेक्नीक का छात्र आया और छात्रा से उसका फोन नंबर मांगने लगा। नाबलिग छात्रा ने नंबर देने से मना कर दिया तो जबरन उसका हाथ पकड़ कर खाली प्लॉट की ओर खींचने लगा। छात्रा ने इस पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच छात्र ने छात्रा का हाथ मरोड़ दिया। इधर शोर को सुनकर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। लड़की के हाथ मेें फ्रैक्चर आ गया।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसके साथ गाली-गलौज करके घर से भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें