कंपनी सुपरवाइजर
से 30 हजार लूटे
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुपरवाइजर का रास्ता रोककर 30 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
राजस्थान के मूल निवासी प्रदीप किराए के मकान में रहते हैं। कंपनी के काम से बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे वह देवला जा रहे थे। देवला के पास पहुंचने के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोककर लूटपाट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास बदमाशों को तलाशा लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश जारी है। ब्यूरो