विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
भाई ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। नजदीकी गांव दराज में एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत को लेकर लड़की के भाई ने थाना तपा में अपने जीजा व उसके पारिवारिक सदस्यों पर कथित आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की मौत नहीं, बल्कि उसका कत्ल किया गया है। थाना में अपनी रिपोट दर्ज करवाने आए मृतक लड़की के भाई तेजिंदर पुत्र सूबा सिंह निवासी जंडावाला (गोन्याना) ने बताया कि उसकी बहन की शादी कई वर्ष पहले गांव दराज के नवदीप सिंह के साथ हुई थी। उसने बताया कि उसका बाप सरकारी मुलाजिम था व उसकी मौत हो गई थी।
विभाग द्वारा मिलने वाली राशि की उसकी बहन वारिस थी। उससे यह रकम लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था। उन्होंने कहा उसकी बहन ने मुझे बताया था कि उसका पति के विदेश में रहती लड़की के साथ अवैध संबंध हैं, वह चाहता है कि नकली तलाक देकर वह उस लड़की के पास पहुंच जाए व बाद में उसको भी बुला लेगा। इस सुझाव पर उसकी बहन ने रजामंद नहीं हुई तो वह उसे परेशान करने लगे। महिला के भाई ने कहा कि बुधवार को जब उसकी बहन की मौत हुई तो हम गांव दराज पहुंच कर देखा कि उसका शव फ्रिज में रखा हुआ था, जब उन्होंने उसका मुंह देखना चाहा तो गांव के गणमान्य व परिवारिक सदस्यों ने रोक दिया कि फ्रिज करंट मारता है, इसको हाथ ना लगाया जाएं। जब उन्होंने उसका मुंह देखा तो उसके चेहरे पर निशान थे, जिससे उन्हें शक हुआ कि उसका नवदीप सिंह उर्फ नवी सुखजीत सिंह उर्फ भीमा पुत्र जरनैल सिंह, मनजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह व जरनैल सिंह द्वारा कथित कत्ल किया गया, जिससे उसके रास्ते का रुकावट खत्म हो सकें। इस संबंधी थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि लड़की के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर कानूनी काराई की जाएगी।