फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी में महिला को गोली मारी, पति पर गोली मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी में महिला को गोली मारी, पति पर आरोप
विज्ञापन


नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में एक महिला को गोली मार दी गई। गोली महिला के पेट में लगी है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ने अपने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनिया शर्मा की 2015 में रोहिणी निवासी जसप्रीत से शादी हुई थी। दोनों को एक बेटा भी है। लेकिन सवा साल बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सोनिया बेटे को लेकर अपने मायके उदयपुर चली गई। उदयपुर में ही सोनिया ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज करा दिया। कुछ दिनों से उसकी सास बीमार है। सोनिया उन्हें देखने के लिए दिल्ली आई थी। मंगलवार को वह रोहिणी स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल पहुंची। आरोप है कि वहां उसका पति से विवाद हो गया। सोनिया अस्पताल से चली गई। इधर, आरोप है कि जसप्रीत ने कॉल कर महिला को रोहिणी सेक्टर-3 में बुलाया, जहां उसने सोनिया को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें