फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


- बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, युवक जेल से जमानत पर आया था बाहर
- सट्टे के विवाद में हत्या की आशंका, पुलिस का दावा आरोपियों की पहचान हुई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर के संगम पार्क इलाके में रविवार रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे तीन गोली लगी है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अरुण (34) के रूप में हुई है। अरुण पर हत्या के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अरुण आजादपुर में रहता था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह संगम पार्क इलाके में गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। किसी बात पर कहासुनी के दौरान आरोपी अरुण की पिटाई करने लगे। अरुण बदमाशों को धक्का देकर भागने लगा। इसके बाद बदमाशों ने उसका पीछा कर तीन गोली मार दी। गोली अरुण के हाथ, सीने और मुंह में लगी है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। फायरिंग की लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरुण को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला है कि अरुण पर मॉडल टाउन थाना और शालीमार बाग थाना इलाके में हत्या का मामला दर्ज है। वह कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अरुण इलाके में सट्टा चलाता था। आशंका है कि सट्टे को लेकर विवाद में उसकी हत्या की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें