फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बैंक प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बैंक प्रबंधक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

- कमरे में मिली खून से लथपथ लाश, गिरने से मौत की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका इलाके में एक निजी बैंक के प्रबंधक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला है। कमरा अंदर से बंद था। आशंका है कि उसकी मौत गिरने से हुई है। घटना के समय उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि द्वारका सेक्टर-22 में रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति का शव अपने घर में खून से लथपथ हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। वह निजी बैंक में प्रबंधक के तौर पर काम करता था। जांच में पता चला है कि अभिषेक पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। फिलहाल उनकी पत्नी मायके गई हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर छानबीन से मामला दुर्घटना का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया गिरने से सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें