फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस का लेवल लगाकर अवैध शराब को बेचता था

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस का लेवल लगाकर अवैध शराब बेचने वाला धरा
विज्ञापन

वैगन आर कार के जरिए दिल्ली, हरियाणा व यूपी में करता था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । ओखला पुलिस चौकी ने अवैध शराब पर डिफेंस खासकर आर्मी ब्रांड की शराब का लेवल लगाकर बेचने वाले तस्कर को दबोचा है। आरोपी दिल्ली, हरियाणा व यूपी में वैगन आर कार के जरिए अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध शराब की 211 बोतल बरामद की हैं। इन पर डिफेंस का लेवल लगा हुआ था। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार उर्फ ढिल्ला (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन

डीसीपी चिन्यम बिश्वाल के अनुसार, अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर एसआई बाबूलाल की देखरेख में हवलदार ओमवीर सिंह, हरेन्द्र व वैभव की टीम ने आईआईटी रोड, ओखला फेज-3 में पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार को रुकवाया गया। कार से अवैध शराब की 218 बोतल बरामद की गईं। वैगनआर चला रहे नरेन्द्र कुमार को पकड़ लिया गया। आरोपी बहादुरगढ़, जिला-झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। कार से बरामद बोतलों पर लिखा था ओनली सेल फोन आर्मी पर्सनल ओनली। आरोपी ने बताया कि वह स्कूल में कुश्ती करता था। दसवीं के बाद इसने पढ़ाई छोड़ दी और छोटा-मोटा अपराध करने लगा। 2016 में ये बबलू के संपर्क में आया। बबलू राजेश के लिए काम करता था। राजेश का सोनीपत में शराब का गोदाम है। राजेश शराब पर आर्मी का लेवल लगाकर एजेंटों के जरिए उसे दिल्ली, हरियाणा व यूपी में बिकवाता था। ये आर्मी की खाली बोतल कबाड़ी आदि से ले लेता था और उनमें शराब भरकर बेचता था। नरेंद्र कुमार भी राजेश का एजेंट था। पुलिस राजेश व बबलू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें