फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Sun, 12 May 2019 06:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के छिजारसी गांव में तमंचे के बल पर युवक ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आठ दिन तक भटकने के बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से आगरा निवासी महिला बीते शुक्रवार को छिजारसी के किराये के मकान में अकेली थी और पति रात की ड्यूटी पर गया था। आरोप है कि लीला घर में घुस गया और तमंचा तानकर दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने व शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो वह उसे और उसके परिवार को गोली मार देगा।

सूचना पाकर पति पीड़िता को लेकर चौकी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे दिन में आने को कहा। इसके बाद वह दिन में गया तो थाने जाने के लिए कहा। थाने गया तो उसे फिर पुलिस चौकी पर जाने के लिए कहा। छह दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें