फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री पार्क में 19 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री पार्क में युवती
विज्ञापन

से सामूहिक दुष्कर्म
- सहेली की मां और बहनों पर लगाया षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप
- घर में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दो युवकों से वारदात कराने का आरोप, बाद में पार्क में मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने अपनी सहेली की मां और उसकी बहनों पर इसकी साजिश का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सहेली के परिवार ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों से वारदात कराई है। वारदात के बाद युवती ने खुद को पास के एक पार्क में पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अपने चाचा के साथ पुराना सीलमपुर इलाके में रहने वाली युवती का आरोप है कि 4 मई की शाम वह शास्त्री पार्क में रहने वाली एक सहेली से मिलने उसके घर गई थी। सहेली के घर में मां और तीन बहनें हैं। बातचीत में सहेली की मां ने उसे कोल्डड्रिंक देने के लिए कहा। उसी दौरान सहेली की बहनें दो युवकों से बातचीत कर रही थीं। युवती के मुताबिक, कोल्डड्रिंक पीते ही वह होश खो बैठी। रात में होश आया तो देखा कि वह एक पार्क में थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। उसे अपने साथ दुष्कर्म का आभास हुआ तो वहीं से अपने चाचा को कॉल की। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनजीओ से युवती की काउंसलिंग कराई। युवती ने मेडिकल कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें