फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेनइ लूटकर भाग रहे बदमाश को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन लूटकर भागे बदमाश
विज्ञापन

को लोगों ने मार डाला
सेक्टर-90 की घटना, बदमाश का साथी बाइक लेकर फरार
- यू-ट्यूब के लिए वीडियो बना रहे युवक से की थी लूट, एक व्यक्ति ने रॉड मारकर बदमाश को गिराया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-90 में बुधवार दोपहर बाद यू-ट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। युवक ने साथियों संग बदमाश का पीछा किया। रास्ते में एक व्यक्ति ने रॉड से मारकर एक बदमाश को बाइक से गिरा दिया। इसके बाद जुटे लोगों ने बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला। बदमाश का साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-90 में पार्क के सामने विपिन, गौरव, तनप्रीत और सनी यू-ट्यूब पर डालने के लिए वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश आए और विपिन से सोने की चेन लूट ली। चारों युवक शोर मचाते हुए बदमाशों की बाइक का पीछा करने लगे। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने पीछे बैठे बदमाश के सिर पर रॉड मार दी। इससे बदमाश नीचे गिर गया। दूसरा बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद भीड़ जमा हो गई और बाइक से गिरे बदमाश की पीट पीट कर हत्या कर दी। बदमाश की पहचान सुनपुरा, ग्रेटर नोएडा निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। प्रवीण के पास से लूटी गई चेन और एक तमंचा बरामद किया गया है। फरार बदमाश की पहचान रोहित निवासी सुनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
इस वारदात के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे लोगों में गुस्सा था। लोगों का कहना था कि पुलिस क्षेत्र में गश्त ही नहीं करती। इस कारण लूट-चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चेन लूट के घटनास्थल से आधे किलोमीटर की दूरी पर बदमाश की मौत हुई है, जबकि पुलिस दूरी दो किलोमीटर बता रही है।
विज्ञापन


लगातार हो रही वारदात से फूटा गुस्सा
शहर में चेन स्नेचिंग और लूट की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। इस कारण लोग गुस्से में हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस लूट और स्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। असली बदमाश को गिरफ्तार नहीं किया जाता, इससे वारदात बढ़ रही हैं।

इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में भी जुटी है।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें