फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन

80 फीसदी जली महिला सफदरजंग अस्पताल में रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की जलाने का मामला सामने आया है। 80 फीसदी झुलसी महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार, गांव रामपुर बांगर निवासी यशपाल शर्मा का आरोप है कि चचेरी बहन चंचल की शादी 27 जून 2010 को गांव कलूपुरा निवासी त्रिभुवन के साथ हुई थी। शादी में काफी खर्चा किया था, फिर भी बहन के ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। बाइक और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर चंचल को प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायत भी हुई थी। मंगलवार रात 8 बजे चंचल के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। चंचल को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया है। यशपाल ने पति त्रिभुवन, ससुर प्रकाश, सास राजकुमारी, देवर सोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें