बाइक सवार ने डॉगी को कुचला, मामला दर्ज
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के डेरीस्कनर गांव में बुधवार की सुबह बाइक सवार ने पालतू डॉगी पर बाइक चढ़ा दी। बुरी तरह घायल डॉगी के मरने पर उसके मालिक ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि डेरी स्कनर गांव निवासी मंजूर अली की 20 माह की डॉगी बुधवार सुबह घर के सामने बैठी हुई थी। सुबह करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाला बिन्नू तेज स्पीड से बाइक चलाकर आ रहा था। आरोप है कि उसने डॉगी पर बाइक चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो