फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी-----

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: जिले के बैंकों की खतरे में सुरक्षा
विज्ञापन

सबहेड : कई बड़ी घटनाएं होने के बावजूद पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में बैंक व एटीएम लूट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नोएडा में बैंक लूटनें की कई वारदात हो चुकी हैं। बदमाश एटीएम बूथ से मशीन तक उखाड़कर ले जा चुके हैं। कई बार मशीन तोड़ने का भी प्रयास किया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर में बैंक और एटीएम बूथ की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं हो पाई।
नोएडा में सबसे पहले वर्ष 2005 में सेक्टर एक में ही बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम पर धावा बोलकर दो सिक्योरिटी गार्डों की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने एटीएम लूट का प्रयास किया था, लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दे पाए थे। हाल में ही 5 अप्रैल 2018 को नोएडा के सेक्टर-18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक से आठ लाख रुपये निकालकर जा रहे युवक को लूट लिया गया था। 26 अक्तूबर 2015 की दोपहर आधा दर्जन बदमाशों ने दनकौर के सिंडिकेट बैंक में घुस 21.87 लाख रुपये लूट लिए थे। 8 मार्च 2017 को ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित यूको बैंक में घुसकर बदमाशों ने 12 लाख रुपये लूटे थे। इसके अलावा भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई बैंकों में घुसकर बदमाश दिनदहाड़े लूटपाट कर चुके हैं। इससे पहले सेक्टर-12 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेक्टर-50 में भी एक बैंक में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई थी। इसमें शामिल बदमाश पकड़े भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप पेपर मिल से अशोक नगर तक का रास्ता है खतरनाक
संदीप पेपर मिल से अशोक नगर तक का रास्ता बहुत ही खतरनाक है। इस सड़क पर बड़ी कंपनियों के कार्यालय, बैंक, शो रूम से लेकर टकसाल तक हैं, लेकिन यहां कब किसके साथ लूट की घटना हो जाए पता नहीं। सेक्टर-1 का यह पीएनबी बैंक अक्सर बदमाशों के निशाने पर रहा है। बदमाश पहले भी कई बार इस बैंक में रुपये जमा कराने या निकालकर लौट रहे लोगों से लूटपाट कर चुके हैं। 17 सितंबर 2017 को बाइक सवार बदमाशों ने अशोक नगर में रहने वाले 62 वर्षीय दूध व्यापारी राज कुमार सिंह की इसी बैंक के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने उनसे आठ लाख रुपये भी लूट लिए थे, जिसे वह इसी पीएनबी बैंक में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें