इसे इस्तेमाल करें-------
आशा वर्कर ने दी गलत जानकारी, कार्रवाई की मांग
अस्पताल से बच्चा बदलने का मामला, सीएमएस ने किया तलब
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले में बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। परिवार के मुताबिक, आशा ने उन्हें बताया कि लड़का हुआ है। सीएमएस ने आशा को तलब किया। वहीं, परिवार को कहा गया कि उन्हें शक है तो डीएनए टेस्ट भी करवाया जा सकता है। सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि आशा ने परिवार को गलत जानकारी दी थी। अस्पताल में बच्चा बदल ही नहीं सकता है। परिवार चाहे तो डीएनए टेस्ट करा सकता है।
बता दें कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खोड़ा निवासी दिनेश ने गर्भवती पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने बताया था कि शाम करीब 6,30 बजे 8 माह की बच्ची उल्टा पैदा हुई। कमजोर होने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। परिवार वालों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक बच्चे का सैंपल ले लिया गया है।