समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एवं अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक (अपराध) को ज्ञापन देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि पवन शर्मा नाम के व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और उनमें भारी रोष है।
सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत निंदनीय है। ज्ञापन सौंपकर कहा कि ऐसे लोग देश में नफरत फैलाने और आपसी भाईचारे को समाप्त करने का काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।