फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महिला बसपा पार्षद पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व बसपा पार्षद पर जानलेवा हमला, ईंट मारकर सिर फोड़ा
विज्ञापन


गाजीपुर इलाके में कोंडली वार्ड की पूर्व बसपा पार्षद प्रियंका गौतम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी कार तोड़ने के अलावा ईंट मारकर उनका सिर भी फोड़ दिया। इस दौरान उन्हें कार से खींचने का भी प्रयास किया गया, लेकिन सेंट्रल लॉक होने से कार का दरवाजा नहीं खुला। पुलिस ने प्रियंका को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को दबोच लिया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका गौतम परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहती हैं। प्रियंका ने इस बार भी बसपा के टिकट से काउंसलर का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए उन्होंने डी-2, डीडीए जनता फ्लैट, कोंडली में दफ्तर बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, यह दफ्तर प्रियंका से पहले एक बसपा नेता के पास था। इधर, मकान मालिक दफ्तर खाली कराना चाहता है। इसे लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार सुबह प्रियंका अपनी कार से दफ्तर पहुंची तो उन्होंने देखा कि वहां ढाबा चलाने वाले विजेंद्र, उसकी पत्नी व बेटे अन्य कर्मचारियों के साथ दफ्तर में तोड़फोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने कार से ही घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर आरोपी उनकी ओर लपके। आरोपियों ने प्रियंका को कार से उतारने का प्रयास किया, लेकिन सेंट्रल लॉक होने से दरवाजा नहीं खुला तो आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान एक आरोपी ने प्रियंका के सिर पर ईंट से वार कर दिया। पुलिस ने विजेंद्र, देवेंद्र और सोनू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें