फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा
- सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय बदमाश है आरोपी, एक अन्य फरार
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। बिसाहड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान कोतवाली दादरी पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस के मुताबिक वह पकड़ा गया बदमाश नरौली लतीफपुर निवासी दीपक उर्फ हापड़ सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड पर फ्लाईओवर के पास वाहनों की चेकिंग चल रही थी। तभी दीपक उर्फ हापड़ बाइक पर अपने साथी सोनू निवासी बढ़पुरा के साथ गांव जा रहा था। पास आने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश दीपक हापड़ के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी रात में ही मौके पर में आ गये। घटना का मौका मुआयना किया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि दीपक पर 22 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सड़क पर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-51 से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये सड़क पर महिलाओं को निशाना बनाते हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की। हालांकि इसमें कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। मीडिया सेल प्रभारी उम्मेद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सेक्टर-51 से सलारपुर निवासी आबिद और भंगेल निवासी असलम खान को गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश कंपनी व फैक्ट्री में काम करने आने वाली महिलाओं को निशाना बनाते हैं। इनके पास से 15 हजार रुपये, चार मोबाइल, एक बाइक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें