फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11. लघु सचिवालय में प्रशासन के सामने सरपंच ने बुजुर्ग महिला पर दिखाई दबंगई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच ने वृद्धा पर दिखाई दबंगई, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

नूंह। आमजन जब प्रशासन के सामने लघु सचिवालय में भी सुरक्षित नहीं है तो फिर अन्य स्थानों पर उसके साथ क्या होगा? इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। बुधवार को लघु सचिवालय में तमाम प्रशासन के सामने गांव बड़का अलीमुद्दीन के सरपंच ने एक वृद्धा पर दबंगई दिखाई। आरोप है कि सरपंच ने उसे कई तमाचे मारे व दम लगाकर दूर धकेल दिया। यह सारी घटना एडीसी व सीटीएम के दफ्तर के पास हुई है। दोनों ही अधिकारी उस समय अपने कार्यालय में मौजूद थे। पूरा घटनाक्रम करीब दस मिनट तक चला। वहां मौजूद कर्मचारी व लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

वृद्ध महिला पर दबंगई दिखा रहे सरपंच ने बाद में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उक्त महिला व उसका परिवार झूठी शिकायत कर किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान कर रहे हैं। हालांकि उनकी सफाई उनके उस बर्ताव को न्यायसंगत नहीं ठहरा सकती, जो उन्होंने एक वृद्धा के साथ किया। पूरा घटनाक्रम लघु सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। इस घटनाक्रम की एक्सक्लुसिव वीडियो अमर उजाला के पास मौजूद है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से न तो इस बारे में कोई शिकायत पुलिस को दी गई है और न ही उनका पक्ष प्राप्त हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें