फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5. पुलिस की टीमों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाटा शमशाबाद गांव में पुलिस टीम पर हमले का मामला
फिरोजपुर झिरका।
गांव घाटा शमशाबाद में मंगलवार को पुलिस टीमों पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले के तीन और आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी आरोपी घटना के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं।
एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शाहिद उर्फ अड़वानी निवासी खरखड़ी थाना तावडू को पकड़ने के लिए गुरुग्राम जिला की दस से ज्यादा सीआईए एवं पुलिस थानों की टीमों ने मंगलवार को घाटा शमशाबाद गांव में दबिश दी थी। पुलिस शाहिद को पकड़ कर ले जा रही थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला व पथराव कर इनामी बदमाश को छुड़वा लिया। इस हमले में इंसपेक्टर नरेंद्र सिंह, हवलदार राकेश एवं सिपाही दीपक गंभीर रूप से घायल हुए थे। सीआईए बिलासपुर प्रभारी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 18 लोगों को नामजद कर 40 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले के एक आरोपी शब्बीर उर्फ सब्बर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाकी को गिरफ्तार करने के लिए गांव में दबिश दी गई। गांव के पास निर्माणाधीन एक फैक्ट्री में बैठे तीन आरोपियों पप्पू, हकमू उर्फ हक्कू, एवं असलूफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।। बाकी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजकुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें