फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे का भय दिखा कर्मी को लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, धरा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर 88 के पुस्ता रोड पर कंपनी कर्मचारी से रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच सोमवार शाम हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से लूट की रकम और तमंचा बरामद किया गया है। फेस-2 कोतवाली पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले अल्ताफ भंगेल में रहते हैं। वह फेस-2 के एनएसइजेड स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह स्कूटी पर सवार होकर भंगेल अपने कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान वैगनआर कार सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक करके उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचे का भय दिखा उनसे बैग लूट लिया और भागने लगे। पीड़ित ने मामले की सूचना 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दी। उन्हें कार का आखिरी चार नंबर ही याद था। लिहाजा पुलिस उन आखिरी चार नंबरों की मदद से कार की तलाश में जुट गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि बदमाशों की कार सेक्टर 88 के पास पुस्ते पर देखी गई। इस पर पुलिस टीम ने उन्हें घेरने की कोशिश की। खुद को घिरा देख कर दोनों बदमाशों ने कार से निकल कर भागते हुए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाब में दो फायर किए। एक गोली बदमाश के दाएं पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर गया। घायल की पहचान ललित निवासी खोड़ा गाजियाबाद के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय का कहना है कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें