फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट को गोली मार लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जियो के एजेंट को गोली मार 13 मोबाइल व रुपये लूटे
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-80 में बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े जियो कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर 35 हजार रुपये व 13 मोबाइल लूट लिए। गोली एजेंट की जांघ को छूती हुई निकल गई। उसका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। कोतवाली फेज टू पुलिस ने लूट की धाराओं में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोरखा गांव निवासी विमल सिंह उर्फ बंटी करीब एक साल से जियो मोबाइल कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। वह रोज की तरह मंगलवार सुबह दुकानदारों से नकदी इकट्ठा करने के लिए निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे वह सेक्टर-80 के डी-ब्लॉक से निकल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश ने उनके कंधे पर लटका बैग लूटने का प्रयास किया। इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और विमल बाइक से नीचे गिर गए। बैग लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा निकालकर गोली चला दी जो जांघ को छूती हुई निकल गई। इसके बाद बदमाश उनके हाथ से बैग लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

-----------------
फेज टू इलाके में कलेक्शन एजेंट को लूटा गया। मामला दर्ज कर पुलिस टीम लूट में शामिल बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई है।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें