फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में व्यापारी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क में मिला व्यापारी का शव
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-18 के पार्क में मंगलवार सुबह एक व्यापारी का शव पड़ा मिला। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। जबकि मोबाइल, पर्स व पैसे भी जेब में थे। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी निवासी विकास कुमार तिवारी (45) अट्टा मार्केट में प्लास्टिक व डिस्पोजल उत्पाद बेचने की दुकान चलाते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके शिव मंदिर गए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह उनका शव सेक्टर-18 के पार्क में मिला। शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेब में पर्स, मोबाइल फोन व पैसे आदि रखे थे। ऐसे में लूटपाट की वजह से हत्या की आशंका नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि विकास की हत्या की गई है। जब वह दुकान से निकले थे तो उनके पास काफी पैसे थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें