फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रात में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट और फेंककर हो जाते फरार
- दनकौर से नोएडा आकर करते थे लूटपाट की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
सेक्टर-37 चौक के आसपास यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने से लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य चालक बनता था और तीन साथियों को यात्री बनाकर कार में बैठाता था। पुलिस ने चारों के कब्जे से एक कार, 2 तमंचे व 90 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। चारों आरोपी घटना को अंजाम देकर दनकौर क्षेत्र में छुप जाते थे। आरोपियों की पहचान दनकौर के खेरली हाफिजपुर निवासी जोगेंद्र उर्फ जुन्नी, सुदेश उर्फ लाला, गिरधरपुर निवासी सुधीर और जमालपुर निवासी भूरा उर्फ पिंटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 इंस्पेक्टर शीलेश के नेतृत्व में पुलिस बुधवार रात को सलारपुर में गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का इशारा करने पर चालक ने कार की स्पीड तेज कर दी। पुलिस ने पीछाकर कार सवार 4 युवकों को रोक लिया। तलाशी के दौरान चारों के कब्जे से दो तमंचा और दो चाकू समेत कार से 90 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस आरोपियों को थाने लेकर गई और सख्ती से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वह दनकौर के क्षेत्र के रहने वाले हैं। लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए शाम को नोएडा के सेक्टर-37 के आसपास आ जाते थे। जब लोगों को ऑटो या बस नहीं मिलती थी तो उन्हें लिफ्ट दे देते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 15 से अधिक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अक्सर लोगों को लिफ्ट देकर लूटकर दनकौर क्षेत्र के लिए फरार हो जाते थे। जबकि पुलिस नोएडा में बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी करती थी। पूछताछ में बताया कि लूटपाट के ही 90 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें