फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नविववाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

बिहार से पति के साथ भाई के बेटे का जन्मदिन मनाने आई थी
पति और भाई से पूछताछ में आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बरौला गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पति के साथ भाई के पड़ोस में किराये पर रह रही थी। सेक्टर-49 की इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि नवविवाहिता नेे आत्महत्या क्यों की, इसका अभी कोई कारण सामने नहीं आया है। पति और भाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर निवासी कविता (27) की शादी मार्च में पटना निवासी अभिषेक से हुई थी। अभिषेक वहीं की एक निजी कंपनी में काम करता था। कविता का भाई अविनाश नोएडा के बरौला गांव में रहता है और उसके बेटे का जन्मदिन था। इसमें शामिल होने के लिए दोनों 28 जून को बरौला आ गए। अविनाश ने बराबर वाले कमरे को बहन और जीजा के लिए किराये पर लेकर दे दिया। बृहस्पतिवार सुबह अभिषेक बाहर चला गया और कविता भी उठ गई, लेकिन बाद में कुछ देर के लिए कमरा बंद हो गया। अभिषेक वापस आया, लेकिन कविता ने दरवाजा नहीं खाला। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कविता पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें