फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपराध संक्षेप-1

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों से नाबालिग छात्राओं के लापता होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस को दी शिकायत में एक छात्रा के पिता ने बताया कि गुरुवार की रात उनकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आरोप है कि गांव जलालपुर निवासी गोविंद यादव उनकी 13 वर्षीय पुत्री को ले गया है। वहीं, माई फेयर सोसाइटी से एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। उनकी पुत्री कक्षा 11वीं की छात्रा है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। ब्यूरो


महिला को प्रॉपर्टी डीलर के कर्मचारियों ने पीटा

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ण इन्क्लेव-2 पुराना हैबतपुर में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि 14 अक्तूबर को सोनू नामक युवक और उसके साथ आए तीन अन्य लड़कों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा। हमलावरों ने छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। महिला का आरोप है कि सभी आरोपी देवेन्द्र यादव नाम के प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


-

जन्मदिन समारोह में मारपीट

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव में जन्मदिन के समारोह के दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित उषा सिंह का कहना है कि 28 अगस्त की रात अपने बेटे हर्ष का जन्मदिन मना रही थीं। उस समय उनके पड़ोसी हरिप्रकाश और अवधेश बहादुर अपने घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अंकित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि अंकित के साथ उसके भाई अमित और शिवम ने मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। मारपीट में हरिप्रकाश और अवधेश बहादुर को गंभीर चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।


निर्माणाधीन मकान में चोरी

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाल क्षेत्र के सेक्टर-12 सैनी में बने एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। नरेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 6 प्रतिशत किसान कोटे के अंतर्गत प्लॉट पर अपना मकान निर्माण कराया है। 18 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से ब्रास के नल, पाइप, इलेक्ट्रिक वायर बंडल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। अगली सुबह मकान में कार्य कर रहे टाइल कारीगर राजेश कुमार ने चोरी की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


-

महिला से अभद्रता और धमकी का आरोप

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पारस टेयरा सोसाइटी की निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। सोनू चक्रवर्ती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी कुणाल सिंह लगातार उनसे अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें