फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज : चांदी की ईंट के साथ बाजार में खनके सिक्के, बंपर खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। धनतेरस से एक दिन पहले लोगों ने जमकर खरीदारी की। उम्मीद है कि शनिवार को धनतेरस पर रिकॉर्ड खरीदारी होगी। कीमत बढ़ने के बावजूद बाजार में इस बार चांदी की थाली, मूर्तियों से ज्यादा चांदी की ईंट और सिक्कों की अधिक खरीदारी हो रही है। शुक्रवार रात 8 बजे चांदी के भाव अचानक 13 हजार रुपये गिर गए। बुलियन एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि बाजार 1 लाख 65 हजार पर बंद हुआ।
विज्ञापन

डायमंड कारोबारी विपुल अग्रवाल ने बताया कि एक साल में चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 95 हजार से बढ़कर 1.78 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसके बावजूद इस बार ग्राहकों में चांदी के प्रति प्रेम बढ़ा है। हालांकि आस्था और निवेश दोनों को देखते हुए ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आधा किलो चांदी की ब्रिक 90 हजार के आसपास पहुंच गई है। चांदी का उपयोग इलेक्ट्रिक उपकरणों में भी किया जाता है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री और चांदी के सिक्कों के व्यापारी विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि पुराना सिक्का 2,150 और नया सिक्का 2100 रुपये में बिक रहा है। वर्ष 2024 में इसकी कीमत 1,100 रुपये थी।
बाजार में इस बार पूर्व की भांति रामलला और पंचमुखी हनुमान, लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की मूर्तियों की मांग है। सराफ व्यापारी आलोक गुप्ता ने बताया कि निवेश की दृष्टि से बर्तन आदि चांदी के खरीद रहे हैं। शहर के चांदी व्यापारी और बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि चांदी की ईंट आधा किग्रा से ढाई किग्रा तक वजन की बेची जा रही हैं। इसके अलावा ईंट का भाग 90 हजार के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें