फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव धुलावट के पहाड़ में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने खनन अधिकारी की शिकायत पर 8 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया कि खनन अधिकारी के आदेश पर गत 11 जून को उन्होंने खनन निरीक्षक होशियार सिंह व खनन रक्षक धर्मपाल सिंह के साथ धुलावट पहाड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पहाड़ की खानों में अवैध खनन का ताजा टूटा हुआ पत्थर मिला। वहीं पहाड़ खानों में जाने वाले रास्तों पर जेसीबी एवं डंपरों के आवाजाही के ताजा निशाना भी पाए गए। टीम को स्थानीय लोगों से पूछताछ पर पता चला कि कुछ लोग जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर पत्थर को चोरी कर डंपरों से ले जाते है। पुलिस ने खनन अधिकारी की शिकायत पर सिराजुद्दीन, अलीम, सुब्बी, हिजाब, साहबदिन, शाहिद, जमशेद व शम्मी के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें