फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका । शहर के तिजारा मार्ग पर वाहनों की चैकिंग कर रहे यातायात पुलिस के एक जवान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। आरोपी को मौके पर ही अलवर जिले के बाघोर निवासी आरोपी राकिब अन्य पुलिकर्मियों ने गिरफ्त में लिया। जहां से उसे सिटी थाने भेजा गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी धीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के तिजारा मार्ग पर यातायात पुलिस के जवान वाहनों की चैकिंग के लिए सघन अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा काफी लोगों को वाहनों के दस्तावेज जांच के रोका गया। जांच पड़ताल के दौरान अलवर जिले के बाघोर निवासी राकिब को भी चैकिंग के लिए रोका गया। लेकिन, राकिब ने बाइक को नहीं रोका और यातायात पुलिस जवान दीपक कुमार के ऊपर चढ़ा दी। इस दुर्घटना में दीपक कुमार का पैर टूट गया। यातायात पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राकिब पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। अब उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी स्थित जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चित्र परिचय ऱ् पलवल के एक अस्पताल में उपचाराधीन ईएचसी दीपक कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें