फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को 20 साल का कारावास

Wed, 26 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर में घुसकर बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोपी को अपर सत्र न्यायधीश /पास्को एक्ट त्रिभुवन नाथ पासवान ने दोषी पाते हुए 35 हजार रुपये अर्थदंड सहित 20 वर्ष की सजा से दंडित किया। अर्थदंड की धनराशि नियमानुसार पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

घटना में थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव के युवक ने थाना सेहरामऊ उत्तरी में तहरीर देकर कहा कि छह अगस्त 2019 को वह अपनी पत्नी के साथ दूसरे जनपद में रिश्तेदारी में गया था। घर पर उनका पुत्र और दो पुत्रियां थीं। 9 अगस्त को उसका पुत्र खेत पर गया था। दिन में 10 बजे गांव का शमशाद घर में आया और उसकी 13 वर्षीय पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। छोटी पुत्री बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। पीड़िता के शोर पर मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पीड़िता सहित कई गवाह पेश किए। आरोपी ने निर्दोष होना बताया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपित को दोषी पाते हुए दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें