तावडू। राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडारका निवासी राजपाल ने बताया कि मंगलवार को उनका भाई शिशराम मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवाड़ी शहर में किसी काम से गया था। रात में जब वह भिवाड़ी से घर लौट रहा था तो अतितका मोड़ से गुरनावट के बीच शिशराम की मोटरसाइकिल को किसी कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए उन्हें नल्हड़ मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में राजपाल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाद न्यूज एजेंसीए
फिरोजपुर झिरका। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने 140 किलो ऊंट के मांस के साथ एक तस्कर को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी कवर पाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घाटा के जंगलों में ऊंट तस्कर ऊंट मांस को स्थानीय होटलों पर सप्लाई कर रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर दबिश दी। बृहस्पतिवार पुलिस ने ऊंट तस्कर को 140 किलोग्राम ऊंट मांस के साथ आंबेडकर चौक पर बाइक सहित धर दबोचा। वह फिरोजपुर झिरका में होटलों पर सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लिया और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर स्थानीय अदालत में पेश किया ।
फोटोऱ् पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।