फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-डिंगरहेड़ी कांड मामले से जूडी वायरल वीडियो पर मुकदमा दर्ज -पीड़ित परिवार ने लगाया षड्यंत्र के तहत माहौल खराब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सवांद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। डिंगरहेड़ी कांड की चर्चा से जुड़े वायरल वीडियो में समुदाय विशेष और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस वीडियो से क्षेत्र में माहौल खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम रक्षा दल हरियाणा के अध्यक्ष तौफीक की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में हजारी लाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ भड़काऊ वीडियो वायरल करने पर मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
तौफीक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब चार वर्ष पहले तावडू खंड के गांव डींगरहेड़ी में दोहरी हत्या और सामूहिक दुष्कर्म मामले में इलाके का माहौल खराब करने की नियत से आरोपी हजारी पुत्र सुखदेव निवासी डीेंगरहेड़ी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। वीडियो में आरोपी हजारी ने समुदाय विशेष को गालियां दी है। इतना ही नहीं आरोपी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी भी करता है। आरोपी हजारी ने जिन शब्दाें का अपनी वीडियो में इस्तेमाल किया है उससे हिंदू-मुस्लिम के दंगे भड़क सकते है।
विज्ञापन

वहीं इस वीडियो में डींगरहेडी हत्या कांड के आरोपियों का नाम लेकर उन्हें समर्थन कर रहा है। तौफीक ने कहा कि वायरल वीडियो में व्यक्ति आरोपियों के पक्ष में राजनीतिक हस्तक्षेप की बात को भी स्वीकार कर रहा है। यह वीडियो शरारती तत्वों द्वारा षड्यंत्र के तहत बनाया गया है ताकि क्षेत्र में माहौल खराब किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 में 24-25 अगस्त की रात को तावडू उपमंडल के गांव डिंगरहेड़ी में एक परिवार के साथ दोहरी हत्या, दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म सहित मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक नंदू की ढाणी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी और पीड़ित पक्ष की ओर से सीबीआई जांच की मांग की गई थी। मामले में फिलहाल कुल 11 आरोपी हैं। जिनमें 10 जेल में है, एक आरोपी फरार है। मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें