फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भुवनेश्वर का लखनऊ की ओर से प्लेऑफ में बेहतर प्रदर्शन, टीम हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के प्लेऑफ मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार (भुवी) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को मेरठ मावेरिक्स के साथ खेले गए मुकाबले में तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को 143 रन के स्कोर पर रोक दिया।
विज्ञापन


बारिश प्रभावित मैच में लखनऊ व मेरठ मावेरिक्स की टीम के बीच रोमांचक मैच देखना को मिला है। मेरठ टीम की ओर से दिए गए 144 रन के लक्ष्य के सामने लखनऊ की टीम 124 रन ही बना सकी और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। आखिरी पांच ओवरों में मेरठ के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच को अपने ओर मोड़ दिया। लखनऊ फॉल्कंस की टीम एक समय मजबूती के साथ जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी। 10.5 ओवर में एक विकेट पर 80 रन बना लिए थे। इस स्कोर पर मो. सैफ 21 रन पर आउट होते ही टीम के लिए 144 रन का लक्ष्य मुश्किल हो गया। नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने का खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा। प्लेऑफ में भुवी ने अपने अंतरराष्ट्रीय मैचों के अनुभव का फायदा उठाते हुए चार ओवर में एक मेडन के साथ 26 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें