फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पम्मा ने फेस्टा के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन (फेस्टा) के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया। पम्मा ने वर्ष 2022 में फेस्टा के चेयरमैन का पद संभाला था और कार्यकाल के दौरान व्यापारियों के अधिकारों व समस्याओं के लिए लगातार सक्रिय रहे। पम्मा के नेतृत्व में फेडरेशन ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कई आंदोलन किए। इनमें अमेरिकी टैरिफ नीति, सीलिंग, अवैध पटरी कारोबार और जाम जैसी समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली सरकार के साथ समन्वय कर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और सदर बाजार के विकास के लिए भी कार्य किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें