फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तनाव के बीच दलित युवक का अंतिम संस्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर गांव में युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूटे
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। भीकनपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी उड़ाने के विवाद में जान गंवाने वाले कमल (26) का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। भीड़ ने आरोपियों के कार्यालय को जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। तनाव को देखकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक छह आरोपी पकड़ जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह भीकनपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी उड़ाने व कार पर गिरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। रजत शर्मा व प्रमोद शर्मा पक्ष ने पीड़ित पर हमला कर गोली चला दी थी। गोली लगने से कमल की मौत व तीन युवक घायल हो गए थे। रात भर पुलिस बल के साथ अधिकारी गांव में डटे रहे और माहौल पर नजर रखी। सुबह होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। परिजन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह 11 बजे परिजन शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे तो बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हुआ तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। इसके बाद कमल के छोटे भाई निकेश ने मुखाग्नि दी। इस बीच कई बार भीड़ बेकाबू होने लगी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

आरोपियों का कार्यालय सील, घर पर ताला

गांव के बाहर आरोपियों का कार्यालय बना हुआ है। परिजन कार्यालय पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे खुद तोड़ देंगे। इसके बाद पुलिस ने कार्यालय सील कर दिया। आरोपियों के घर पर भी ताला लटका हुआ है। घर और कार्यालय पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

तीन आरोपियों को दबोचा
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि शनिवार को अजेंद्र त्यागी, मोहित त्यागी और सैंकी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार से पूर्व ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को एक करोड़ मुआवजा, छोटे भाई को नौकरी और अन्य ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए 5 से 10 शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है। अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा से आश्वासन मिलने के बाद ही लोगों ने अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें