फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्विस रोड पर 16.66 करोड़ से लगेंगे क्रैश बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
-महामाया फ्लाईओवर से 10 किलोमीटर तक दोनों तरफ होगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड को हादसों से सुरक्षित बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने डब्लू मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 16 करोड़ 66 लाख 24 हजार रुपये का टेंडर जारी किया गया है। एजेंसियों से 12 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक महामाया फ्लाईओवर से 10 किलोमीटर तक दोनों तरफ सर्विस रोड पर बैरियर लगाए जाएंगे। यानी करीब 20 किलोमीटर हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ते यातायात के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक सर्विस रोड का इस्तेमाल करते हैं। सर्विस रोड के किनारे नाला होने से पहले कई हादसे हो चुके हैं। हादसों को रोकने के लिए प्राधिकरण ने कुछ महीने पहले यहां क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया था। अब इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी का चयन होने के बाद बैरियर लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें