फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रास्ते में खड़ा ऑटो और बैंक के पास खड़ी बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में सेक्टर-18 की जेजे कॉलोनी से एक ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी रामबाबू शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुर्गा देने के लिए अशरफ की दुकान पर गए थे। लौटने पर रास्ते के किनारे खड़ा किया ऑटो गायब मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव कैंप, मधु विहार, पूर्वी दिल्ली निवासी रामबाबू शाह के मुताबिक, 21 सितंबर को वह अपने ऑटो से दोपहर करीब चार बजे जेजे कॉलोनी सेक्टर-18 में अशरफ के यहां मुर्गा देने पहुंचे थे। इस दौरान ऑटो चोरी हो गया।
विज्ञापन


वही सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 जे ब्लॉक में निजी बैंक के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-22 जे ब्लॉक निवासी रमेश पाठक के मुताबिक, 19 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अपनी बाइक बैंक के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें