फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 130 मीटर रोड पर लाइट पोल गिरने से क्रेन चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने जिम्मेदार कंपनी पर लापरवाही का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गांव दादूपुर दनकौर निवासी क्रेन चालक रमेश 130 मीटर रोड पर लाइट पोल गिरने से घायल हो गया। पीड़ित ने संबंधित कार्य करने वाली कंपनी पर बिना सुरक्षा व्यवस्था के कार्य करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
पीड़ित रमेश ने बताया कि 21 जनवरी को सिग्मा-2 लाइट के नए पोल का कार्य खुले में और बिना किसी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के किया जा रहा था। यह कार्य जी कुमार पावर प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-115 सोरखा सर्फाबाद नोएडा द्वारा कराया जा रहा था। काम कंपनी संचालक अर्चना देवी, आलोक यादव, रजनीश और संजय (पर्यवेक्षक) द्वारा करवाया जा रहा हैं। आरोप है कि लापरवाही के कारण पोल का एक हिस्सा अचानक उनके ऊपर गिर गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद संबंधित लोग उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर यथार्थ अस्पताल सेक्टर ओमेगा ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार अब तक उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। वह कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहे। कंपनी की ओर से इलाज के लिए केवल एक लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद उपचार का खर्च वहन नहीं किया जा रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रमेश और उनका परिवार अस्पताल का भारी-भरकम बिल चुकाने में असमर्थ है। प्रारंभ में इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब जिम्मेदार लोग पीछे हट रहे हैं। कार्य लापरवाही और बिना सुरक्षा मानक पूरा किए ही किया जा रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें